champaran ki jhalkiya

champaran ki jhalkiya
nandan gharh

Thursday, September 16, 2010

सीमा विवाद : बेतिया में होगी भारत व नेपाल के अधिकारियों की बैठक

सहोदरा(प.च.)

       इंडो नेपाल सीमा के भिखनाठोरी बॉर्डर पर उत्पन्न विवाद को लेकर आगामी 25 सितम्बर को बेतिया में दोनों देश के अधिकारियों की बैठक होगी। यह निर्णय बुधवार को भिखनाठोरी एसएसबी कैंप में दोनों देश के स्थानीय स्तर के अधिकारियों की बैठक में ली गयी। बुधवार को विवादित स्थल पर सैकड़ों की संख्या में नेपाली नागरिक और नेपाल प्रहरी चौकी के पदाधिकारी उपस्थित हुए। इसकी सूचना पाकर एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हेमोचन्द्रा दल बल के साथ वहां पहुंचे तथा कैम्प मुख्यालय में भारत व नेपाल के नागरिकों और पदाधिकारियों की बैठक की। बैठक के बाद अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेतिया में आयोजित होने वाली बैठक में नेपाल परसा जिला के सीडीओ नागेन्द्र झा तथा बेतिया के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। नेपाल सर्वेदल के पदाधिकारी भी बेतिया में आयोजित बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। संपन्न बैठक में नेपाल के सर्वे अक्षर एसी राय मांझी नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर सुजय राज भंडारी सीमा पुलिस इंस्पेक्टर डीआर जेवी कांग्रेस नेता गीता दृष्टि राज कुमारी केशव खड़का तथा भारतीय क्षेत्र के एसएसबी एओ पीके चक्रवर्ती, बीडीओ नृपेन्द्र कुमार, सीआई राजेन्द्र तिवारी, धमौरा मुखिया घोला महतो समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

1 comment:

  1. bahut hi badhiya hai.... reetu jee,and mai chahata hu ki aap tarai tarang ko aage badhayen,mai humesa aapke sath hu...

    ReplyDelete